मंडलायुक्त ने सिविल सेवाएं प्रारम्भिक परीक्षा2025 का जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, संघ लोकसेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आज रविवार को आयोजित हो रही सिविल सेवाएं
News

2025-05-25 21:33:22

प्रयागराज । मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, संघ लोकसेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आज रविवार को आयोजित हो रही सिविल सेवाएं (प्रारम्भिक) परीक्षा-2025 को संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत एंग्लो बंगाली इंटर कालेज, भारत स्काउट इंटर कॉलेज, ज्वाला देवी इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैन्ट, IERT कॉलेज, जगत तारन इंटर व डिग्री कॉलेज , महिला सेवा सदन व नवीन महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज, क्रॉसवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज, द्वारका प्रसाद गर्ल्स इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मेरी वाना मेकर गर्ल्स इंटर कालेज, रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परिसर में प्रारंभिक परीक्षा हेतु बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया I संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन के सम्बंध में दिए गए समस्त निर्देशों के अनुसार प्रत्येक कार्यवाही निर्धारित समय एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही हो के निर्देश संबंधित अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों को देते रहे I उन्होंने परीक्षा केन्द्र पर कंट्रोल रूम में cctv कैमरा की क्रियाशीलता, प्रकाश, पीने के पानी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था आदि को देखा एवं जानकारी प्राप्त की I

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion