मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने होली पर्व की दीं शुभकामनाएं

होली को न बनाएं नशे का त्योहार, आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं रंगों का त्योहार
News

2025-03-12 21:14:18

अलीगढ़ 12 मार्च 2025 (सू0वि0): मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मण्डल वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख व समृद्धि की कामना की है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। होली यानी रंगो और खुशियों का त्यौहार है, इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये। कोई व्यक्ति व वर्ग ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हो और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने होली पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह त्यौहार जीवन में हर्षोल्लास का प्रतीक है। होली के विविध रंग अनेकता में एकता की संस्कृति के परिचायक हैं। एक साथ बिखरे हुए रंग हमारी संस्कृति एवं गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूती प्रदान करते हैं। रंग एवं खुशियों से लवरेज यह त्यौहार हमें आपसी भाईचारे व प्रेम सौहार्द को बढ़ाने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि प्रायः कुछ लोग होली को शराब और नशे का त्योहार मानकर न केवल अपने धन की हानि करते हैं बल्कि नशे में वाहन चलाकर दूसरों की भी जान जोखिम में डालते हैं, यह कतई उचित नहीं है और यह दण्डनीय अपराध है। सुरक्षित होली खेलें, जो होली नहीं खेलना चाहता है उसका सम्मान करते हुए उस पर रंग ना डालें। संभव हो हर्बल रंगों का प्रयोग

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion