2025-04-03 21:05:38
सोनीपत नगरनिगम के मेयर राजीव जैन कहा कि ब्रह्मस्वरुपा हैं दिव्य श्री देवी माता चिटाने वाली है। छठ की पुजा कन्या पूजन हमारी संस्कृति में नारी शक्ति का प्रतीक है। शहर सोनीपत में सुनारों वाली गली में बने पौराणिक विशाल माता चिटाने वाली के मंदिर में छठ पुजा के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कन्या पुजन किया, माता की पूजा-अर्चना के साथ आरती कर आशीर्वाद लिया। मेयर जैन ने कहा कि माता की कृपा से भक्तों का उत्थान हो रहा है। सच्चे हृदय से की गई प्रार्थना को माता रानी अवश्य स्वीकारती हैं। सद्भावना, प्रेम भाइचारा बढता है। मंदिर समिति के प्रधान महेश गोयल ने कहा कि माता की आरती और छठ की कढाई गुरुवार को की गई कन्या पूजन किया और प्रसाद का वितरण हुआ। शुक्रवार की सुबह माता रानी प्रात:काल 4 बजे कामी रोड स्थित रामलीला ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगी। यहां प्रात: 5 बजे माता की आरती के साथ मेले का शुभारंभ होगा। शनिवार को माता रानी रामलीला ग्राउंड से रथ पर सवार होकर अपने मंदिर के लिए प्रस्थान करेंंगी और पुन: मंदिर में अपना स्थान ग्रहण करेंगी। पंडित अमित शौनक, पंडित राजेश शौनक ने आरती करवाई हजारों माता के भक्त शामिल हुए।