2024-01-29 15:49:41
(भिण्ड/दिनांक 28 जनवरी 2024)भारतीय जनता पार्टी जिला स्तरीय बैठक 29 जनवरी दिन सोमवार 11 बजे अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई छात्रावास आर्य नगर में आयोजित की जाएगी। बैठक में गांव चलो अभियान एवं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर वरिष्टों का मार्गदर्शन प्राप्त के लिए मध्य प्रदेश प्रभारी विजय दुबे लोकसभा विस्तारक चंद्रशेखर जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्रति होगा बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया करेंगे। गांव चलो अभियान के जिला टोली के जिला संयोजक डॉक्टर रमेश दुबे, सह: प्रभारी जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ,मनोज अनंत,अपेक्षित पदाधिकारी शामिल होंगे।
गांव चलो अभियान के सह: प्रभारी जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीते हारे विधायक प्रदेश पदाधिकारी भाजपा एवं मोर्चा एवं सांसद पार्टी के जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष,प्रकोष्ठों के अध्यक्ष जिला संयोजक, समस्त भाजपा मंडल अध्यक्ष मंडल संयोजक सहसंयोजक सोशल मीडिया प्रभारी आईटी सेल विधानसभा संयोजक विधानसभा विस्तार को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया गया है।
बैठक में मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए भारत सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार भारतीय जनता पार्टी के समस्त सांसद और विधायक संगठन की समस्त पदाधिकारी जिले के सभी ग्रामीण अंचलों के प्रत्येक ग्राम पंचायत में गांव-गांव की चौपाल पर पहुंचकर लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए हर समाज के जनता तक पहुंचेंगे इसकी कार्य योजना बैठक में प्रदेश के प्रभारी विजय दुबे विकसित रूप से चर्चा के साथ योजनाओं को समझाएंगे। यह कार्यक्रम 9 फरवरी से 11 फरवरी तक है और सभी कार्यकर्ताओं को इसमें लगा है हर गांव की योजना बैठक में तैयार की जाएगी।