2025-04-08 21:48:22
रेवाड़ी। सेवा स्तंभ के प्रधान भगत सिंह सांभरिया एवं आवाज़ फाउंडेशन हरियाणा (रजि०) के अध्यक्ष रामचंद्र रंगा लिसानिया के नेतृत्व में जिला महेंद्रगढ़ से पदोन्नत होकर आये जिला रेवाड़ी के नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुभाषचंद सांभरिया से उनके कार्यालय में भेंट करते हुए दोनों संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया गया। फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव सूबेदार मेजर सत्य नारायण सांभरिया ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों संगठनों द्वारा किए गए स्वागत के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपने काम को पूरी लगन और समर्पण से करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रिटायर्ड खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार जलवा, रिटायर्ड लेक्चरर लक्ष्मीबाई लिसाना, रिटायर्ड प्रिंसिपल सुखराम, राम सिंह (रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट) रेवाड़ी, फाउंडेशन की जिला महिला सैल की अध्यक्षा रेनू टांकड़ी, अजीत सिंह बूढ़पुर, रिटायर्ड मैनेजर विजय सिंह सिंघवया, भगत सिंह बौद्ध प्रधान, रामचंद्र रंगा व सूबेदार मेजर सत्य नारायण सांभरिया निमोठ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।