2025-05-29 22:21:22
सुमेरपुर हमीरपुर। नेशनल हाईवे पर चन्दपुरवा गेट के आगे पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्राला एवं डंपर आमने-सामने भिड़ गए। जोरदार टक्कर के बाद ट्राला पेट्रोल पंप पर जा घुसा। जबकि डंपर हाईवे किनारे खंदक में जा घुसा। इस घटना में डंपर चालक बुरी तरह से फंस गया था। जिसे खिड़की तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद बेहोशी की हालत में उपचार के लिए भेजा गया। गुरुवार को करीब 3:00 बजे एक तेज रफ्तार डंपर कबरई की तरफ जा रहा था। जबकि ट्राला सीमेंट फैक्टरी से पेट्रोल पंप की तरफ आ रहा था। पेट्रोल पंप के सामने दोनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में पेट्रोल पंप की ओर आ रहा ट्राला पंप में जा घुसा। जबकि डंपर टकराने के बाद हाईवे किनारे खंदक में जा घुसा। इस घटना में ट्राला के चालक एवं हेल्पर सुरक्षित बच गए। जबकि डंपर का चालक स्टेरिंग के मध्य बुरी तरह से फंस गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बेहोशी की हालत में निकाल कर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है।