2024-01-11 12:45:55
कौशाम्बी। भरवारी नगर पालिका में बुधवार को लोकतंत्र सेनानी मोहन श्याम केसरवानी को अंतिम विदाई देने जन सैलाब उमड़ा। राजकीय सम्मान व् गार्ड ऑफ़ आनर देकर जिलाधिकारी सुजीत कुमार वं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं उपजिलाधिकारी सौम्या मिश्रा चायल द्वारा अंतिम ने दिवंगत मोहन श्याम के पार्थिव शरीर पर श्रधांजलि आर्पित की। इस दौरान उनकी अंतिम यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों समेत भाजपा के नेता व तमाम ग्रामीण शामिल हुए।