2023-09-23 13:12:59
ग्वालियर :- मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से दुखद खबर खबर सामने आई है। बता दें, ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान जू से खबर आई है कि, यहां पांच महीने पहले जन्मा मादा टाइगर शावक की अचानक मौत हो गई है। बता दें, गुरुवार देर रात चिड़ियाघर में अचानक तबियत बिगड़ने के कुछ देर बाद ही शावक ने दम तोड़ दिया था। जिसके बाद आज शुक्रवार को सेंट्रल जू अथॉरिटी के नियम के अनुसार, पोस्टमार्टम के साथ ही प्रोसीजर को फॉलो करते हुए उसका दाह संस्कार किया गया। प्राथमिक रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है बता दें कि, मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के फूलबाग स्थित गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर में मादा टाइगर शावक की मौत की सूचना लगते ही फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के साथ ही नगर निगम आयुक्त को इसकी जानकारी दी। चिड़ियाघर के डॉक्टर उपेंद्र यादव ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि, बीते दिन गुरुवार रात एक शावक कि, अचानक पिंजरे में तबीयत खराब हो गई थी,
जिसकी सूचना कर्मचारियों द्वारा दी गई थी। मैंने केज में जाकर शावक को चेक किया, लेकिन बहुत देर हो गई थी, शावक ने दम तोड़ दिया था। जानकारी के अनुसार, सफेद बाघिन मीरा ने 20 अप्रैल को तीन शावकों को जन्म दिया था। इनमें से दो पीले और एक सफेद था। जन्म के समय तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ थे। इन्हें 42 दिन तक आइसोलेशन में रखा गया था। जिसके बाद जून महीने में इन तीनों शावकों को खुले बाड़े में छोड़ा गया था। मीरा का जन्म साल 2013 में ग्वालियर के चिड़ियाघर में ही हुआ था। चिड़ियाघर में अब कुल 9 टाइगर बचे है। जिनमे 4 शावक और 5 वयस्क होने के साथ 5 मेल और 4 फीमेल है।