2025-04-26 20:28:29
राठ(हमीरपुर)। चिकासी थाना क्षेत्र की सीमा से होकर निकली बेतवा नदी में आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना चिकासी गांव निवासी कीरत अनुरागी (42)पुत्र सुंदरलाल का शव आज शनिवार की सुबह करीब 8 बजे संदिग्ध परिस्थितियों के चलते गांव के बाहर से निकली बेतवा नदी में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के भाई हरगोविंद अनुरागी ने बताया कि शुक्रवार को उनके गांव में इटैलिया राजा गांव से रामकिशन के यहां उसकी पुत्री की शादी की बारात आई हुई थी। उसका भाई कीरत अनुरागी शादी में शामिल होने गया था। आज सुबह उसका शव बेतवा नदी में पड़ा मिला है।बताया कि आगामी 8 मई को मृतक कीरत के पुत्र प्रदीप का विवाह होना है। मृतक पास तीन बीघा जमीन थी। खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक अपने पीछे पुत्र प्रदीप और संदीप छोड़ गया है। चिकासी थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। जांच कराई जा रही है।