2025-03-15 22:51:43
अनुपम सन्देश/ ब्यूरो भोजपुर। शुक्रवार को माहे रमजानुल मुबारक के मौके पर दावते-ए-इस्लामी इन्डिया के डिपार्टमेंट ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन की जानिब से पीपलसाना, भोजपुर,सिरसवा दोराहा मैं जरूरतमंदों तक राशन किट तक्सीम की गई। इस अवसर पर संस्था के सदस्य सद्दाम अत्तारी ने बताया हमारी संस्था परेशान उम्मत की ख़ैर खाही के लिए हर दम तैयार है। जिसमें संस्था के द्वारा जरूरतमंद लोगों को मुख्यतः चावल,आटा,दाल, चीनी,चाय,खजूर,मसाले और अन्य जरूरी सामान बांटे गए। मुल्क भर में जहां कोई कुदरती आफात आती है। जी.एन.आर.एफ के सदस्य फ़ौरन वहां पहुंच जाते हैं। और हर सम्भव मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का जीवन बेहतर करने का एक अच्छा कार्य कर रही है। गरीब,बेसहारा लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ा काम है। इसी तरह ब्लड डोनेशन कैंप लगाना फ्री मेडिकल कैंप लगाना गर्मी में शर्बत वितरण करना सर्दियों में बेसहारा लोगों को कम्बल वितरित करना और देश को हरा भरा रखनें के लिए पौधारोपण कार्यक्रम आदि संस्था का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर रईस अहमद, हाजी कमर आलम,मुहम्मद शमी आदि मौजूद रहे