2025-04-02 19:57:49
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत नशामुक्त हरियाणा का संदेश लेकर निकाली जाने वाली साइक्लोथॉन यात्रा 2.O (साइकिल यात्रा) जिले में ऐतिहासिक होगी। जिले में इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है और पार्टी कार्यकर्ता जन सहयोग से इस अभियान को सफल बनाएंगे। डॉ. आशा खेदड़ भाजपा जिला कार्यालय में साइक्लोथॉन यात्रा 2.O (साइकिल यात्रा) बारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रही थी। उन्होेंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह व भारतीय जनता पार्टी नशे के प्रति पूरी तरह से गंभीर है और हर हालत में इस नशे की बीमारी पर काबू पाने का प्रयास है। इसी उद्देश्य को लेकर यह साइक्लोथॉन यात्रा 2.O (साइकिल यात्रा) निकाली जा रही है। यह साइकिल यात्रा 5 अप्रैल से शुरू होगी और विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए 27 अप्रैल को सम्पन्न होगी।