2023-11-29 13:43:03
वरिय पदाधिकारी, सी0आई0डी0 रांची के रांची के द्वारा गुप्त सूचना मिली की शास्त्री नगर, कुमार टोली थाना_सदर जिला_ हजारीबाग स्थित राजेंद्र प्रसाद के मकान में कुछ लड़के अवैध रूप से ठहरे हुए हैं तथा साइबर क्राइम कर रहे हैं। सूचना की सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु पु0अ0नि विकर्ण कुमार पु0अ0नी0 अरुण कुमार पु0अ0नि0 महावीर उराव एवं सशस्त्र बाल थाना से प्रस्थान किया। राजेंद्र प्रकाश के मकान के पास पहुंचकर मकान की घेराबंदी कर रहे थे इस कर्म में मकान के ऊपर तले से पुलिस को देखकर तीन तीन लड़के इधर—उधर भागने लगे जिसे पुलिस बल के सहयोग से उक्त तीन लड़कों को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर
उन्होंने अपना अपना नाम एवं पता 1. बल्लू कुमार उम्र—21 वर्ष पे0– मूरत महतो सा०– महुगढ़ थाना बरही जिला हजारीबाग 2. राजेश प्रसाद मंडल उम्र – 24 वर्ष पेo– बूंदी लाल मंडल साo– अटका थाना – बगोदर जिला– गिरिडीह 3. संजय मंडल उम्र– 30 वर्ष पे – मूरत महतो ग्राम – महुगढ थाना – बरही जिला – हजारीबाग बताए| उक्त तीनों अभियुक्तों के पास से नीचे अंकित सामान जप्त किए गए हैं|
01, गिरफ्तार अभियुक्त----1 बबलू कुमार उम्र-21 वर्ष पे0-मूरत महतो साकिन-महूगढ़ थाना बरही जिला हजारीबाग।
2, राजेश प्रसाद उर्फ राजेश मंडल उम्र-24 वर्ष पे0-बूंदी लाल मंडल साकिन-अटका थाना बगोदर जिला गिरिडीह
3 संजय मंडल उम्र-30 वर्ष पे0-मूरत महतो-ग्राम महूगढ़ थाना बड़ी जिला हजारीबाग।
1, बरामदगी----11 पीस मोबाइल, 10 पीस सिम कार्ड 6045 नगद रुपए, 02 मोटरसाइकिल।
छापामारी दल---पु0अ0नि0 विकर्ण कुमार,,पच0अ0नि0 अरुण कुमार पु0अ0नि0 महावीर उरांव एवं सशस्त्र बल, सदर थाना हजारीबाग के पुलिस पदाधिकारी एवं बल।