कृष्णअंजलि में सांस्कृतिक कार्यक्रम 23 फरवरी को

अलीगढ़ की ऐतिहासिक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णअंजलि नाट्यशाला पर 23 फरवरी दिन रविवार को शाम 8:00 बजे बच्चों का मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा
News

2025-02-18 16:47:28

अलीगढ : समाज कल्याणसेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि०) कार्य क्षेत्र- संपूर्ण भारत के द्वारा अलीगढ़ की ऐतिहासिक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णअंजलि नाट्यशाला पर 23 फरवरी दिन रविवार को शाम 8:00 बजे बच्चों का मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा जिसमें बच्चे देशभक्ति, लोकगीत, पंजाबी भांगड़ा,कव्वाली एवं भजन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देंगे ! इसी क्रम मेंआजकार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महापौर प्रशांत सिंगल, अति विशिष्टअतिथि शहर विधायक मुख्ता राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट, विशिष्ट अतिथि जिला विकास अधिकारी आलोकआर्य ,जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास संध्या रानी बघेल ,डॉक्टर अंजुला भार्गव , डॉक्टर अभिनेष शर्मा, डॉक्टर अनुज गोविंद, डॉक्टर संजीव कुमार को आमंत्रित संस्था के संरक्षक एवं पदाधिकारी ने उनसे संपर्क कर आमंत्रित किया ! इस अवसर परसंस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड़, संरक्षक देव प्रकाश गुप्ता,संरक्षक इंजीनियर विश्वभर दयाल गुप्ता एवं महामंत्री राकेश कुमार शर्मा प्रमुख रूप सेउपस्थित रहे !

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion