2023-09-02 12:46:41
बिलासपुर। नगरपालिका परिषद के एक संविदा कर्मचारी ने घरेलू परेशानी के चलते भाखड़ा डैम में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि लोगों ने उसे बचा लिया । घायल कर्मचारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला संत नगर कॉलोनी निवासी सुनील कुमार राणा (40) नपा में संविदा कर्मचारी है। परिजनों के अनुसार सुनील करीब चार दिन से निजी कारणों के चलते परेशान है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे वह नशे की हालत में घर से बाहर चला गया व आत्महत्या करने के लिए वह भाखड़ा डैम में कूद गया। वहीं सुनील को नदी में कूदते देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। इस दौरान पास ही खड़े कुछ तैराक नदी में कूद गए और करीब, आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुनील को निकाल लाए। इसके बाद सुनील को बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर उपचार करने का अनुरोध किया। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि सुनील की तबीयत ठीक है जल्द ही उसे घर भेज दिया जाएगा।