घटिया आजम खां पुलिस चौकी की नाक के नीचे अवैध मस्जिद का निर्माण

अखंड भारत हिन्दू संगठन की मांग, अवैध मस्जिद निर्माण को तत्काल प्रभाव से ध्वस्त करे वर्ना संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा : गोपाल सिंह चाहर
News

2023-09-09 15:31:31

आगरा, थाना हरीपर्वत के तहत चारसू दरवाजा क्षेत्र में घटिया आजम खां पुलिस चौकी की नाक के नीचे मस्जिद का अवैध निर्माण करते हुए चार फुट छत् पर छज्जा आगे बढा दिया है। तथा दूसरी मंजिल निर्माण कार्य के लिए पिलर तैयार हो गये है। आगरा प्रशासन व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षण कराते हुए गोपाल सिंह चाहर प्रदेश अध्यक्ष अखंड भारत हिन्दू संस्थान ने कहा कि आधी खुली मस्जिद पर पक्की छत का निर्माण करा लिया है। मस्जिद की नालियों में जानवरो की हड्डियां डाल देते हैं। जिन्हें कुत्ते नाली से निकालकर आम लोगो के घर के सामने फैक देते हैं। जैसा की सर्व विदित है कि अवैध मस्जिद के आसपास हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र है। इससे सभी सनातनियों को परेशानी हो रही है। इसलिए अखंड भारत हिन्दू संस्थान पुलिस प्रशासन से मांग करता है कि अवैध मस्जिद निर्माण कर्ता इरफान, फरमान और इसतगओ को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये। मस्जिद के ध्वस्तीकरण की मांग को लेकर पुलिस आयुक्त आगरा को संगठन प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया जायेगा। इस पर पंकज मिश्रा महासचिव, अनिल चौधरी प्रदेश सचिव, पंकज वर्मा महानगर अध्यक्ष युवा मंच, पूनम राठौर अध्यक्ष महिला मंच, दिनेश लाल कुशवाह, हीरालाल अंडेवाले, मुलायम सिंह, बबीता शर्मा, विमला बघेल, काजल चौहान सहित सेकड़ों लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion