2023-09-27 14:14:07
रामपुर मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर जनपद के 12 ग्रामों में चकबन्दी कराने का निर्णय द्वारा लिया गया है। बन्दोबस्त अधिकारी चकन्बदी संजय कुमार ने बताया कि चकबन्दी आयुक्त द्वारा तहसील टाण्डा के ग्राम चक रफतपुर, दर्शनपुर, भटपुरा एवं तहसील शाहबाद के ग्राम मडैय्यान झाऊ, भजनपुर, मझरा, मौहम्मद नगर तथा तहसील बिलासपुर के ग्राम रफतपुर, बेरखेड़ा,गदईया नसीमगंज, सरवर नगर तथा तहसील स्वार के ग्राम रूस्तमनगर निकट छप्पर्रा को चकबन्दी प्रक्रियाओं में शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में चकबन्दी लेखपाल प्रेमशंकर को तहसील टाण्डा व स्वार,सुमन कान्त गौतम को तहसील बिलासपुर एवं रामसिंह को तहसील शाहबाद के ग्रामों के अभिलेख प्राप्त करने हेतु अधिकृत किया गया है। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी ने बताया कि सभी ग्रामों में शीघ्र ही चकबन्दी प्रक्रियाएं प्रारम्भ कर दी जायेगी। चकबन्दी प्रक्रियाओं में सर्वप्रथम खेतों की नाप करते हुए अभिलेखों को दुरुस्त किया जाएगा। चकबन्दी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने हेतु इन ग्रामों से सम्बन्धित सभी कृषकों की बैठक शीघ्र ही ग्राम में करते हुए चकबन्दी प्रक्रियाओं के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया जायेगा। चकबन्दी कार्यों को चकबन्दी समिति व कृषकों के सहयोग से आपसी सहमति के आधार पर पूर्ण कराने का प्रयास किया जायेगा।