2025-01-05 15:18:27
खुर्जा। कांग्रेस के जिला सचिव राहुल शर्मा खुर्जा बार एसोसिएशन के चुनाव में कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए हैं। इससे यहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। गत दिवस नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र महावर के मखदूम गंज स्थित आवास पर कांग्रेस के पीसीसी सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमैटी के एससी विभाग के प्रदेश सचिव ऋषि गौतम जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल शर्मा का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें शाॅल ओढ़ा कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कांमना की। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र महावर के आवास और कैंप कार्यालय पर दोपहर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पीसीसी सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमैटी के एससी विभाग के प्रदेश सचिव ऋषि गौतम जाटव के नेतृत्व में बार का कनि. उपाध्यक्ष चुने जाने पर राहुल शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने राहुल शर्मा का फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया। शाॅल ओढ़ा कर स्वागत करते हुए कांग्रेस के पीसीसी सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमैटी के एससी विभाग के प्रदेश सचिव ऋषि गौतम जाटव ने कहा कि राहुल शर्मा का बार एसो. का कनिष्ट उपाध्यक्ष चुना जाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उन्होंने राहुल शर्मा के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सांसद संख्या सौ के पार पहंुचाने मेंु सफलता हासिल की है। उसके बाद हुए विधानसभा उप चुनाव और दो लोकसभा सीटों के चुनाव में भी भाजपा को मात दी है। उप चुनाव में भाजपा का तो कर्नाटक, केरल और पश्चिमी बंगाल समेत छह प्रांतों में खाता भी नहीं खुल सका था। उन्होंने कहा कि पंजाव में हुए पांच नगर निगमों के चुनाव में भी भाजपा का सूफड़ा साफ हो गया है। पीसीसी सदस्य ऋषि गौतम जाटव ने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वह संगठन की मजबूती के लिए रात दिन एक कर दें। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र महावर, नबाब भाई, बसंत पाठक, केके सैनी, नरेन्द्र वालमीकि और हेमंत अंबेडकर ने भी माल्यार्पण कर राहुल शर्मा का भव्य स्वागत किया। जिला सचिव राहुल शर्मा का स्वागत करने वालों में पूर्व नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, राज कुमार शर्मा, उदय शंकर त्रिपाठी, एजाज अहमद, शाकिर सलमानी और खुशनसीब राजपूत शामिल रहे।