2025-03-26 15:22:10
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य जी ने कांग्रेस पर संविधान को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान रक्षा का ढोल पीटने वाली कांग्रेस, कर्नाटक में ----, संविधान की धज्जियां उड़ा रही हैं और धार्मिक आधार पर मुस्लिमों को आरक्षण देकर बाबासाहेब के संविधान का अपमान कर रही है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर्य ने कहा कि कांग्रेस संविधान और आरक्षण पर आजादी के बाद से ही झूठ बोलती आ रही है।कांग्रेस ने पहले जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लगाकर आरक्षण और संविधान का अपमान किया और आपातकाल लगाकर संविधान की आत्मा को कुचला।अब उसने कर्नाटक में मुस्लिम समुदाय को पहले धार्मिक आधार पर आरक्षण देने और अब ठेका देने में भी 4% आरक्षण देने का कृत्य संविधान विरोधी है। संविधान में धार्मिक आधार पर आरक्षण पर प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आधार पर आरक्षण से बाबासाहेब के बनाए संविधान का अपमान है और इससे SC/ST/OBC के अधिकारों की धीरे-धीरे छीनने का षणयंत्र है।कांग्रेस संविधान विरोधी है, कांग्रेस डाॅ.अंबेडकर विरोधी है। कांग्रेस की कलई खुल गई है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर्य ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित शोषित वर्क का अपमान आज से नहीं हमेशा से कर रही है यह उनकी कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति है। उन्होंने कहा कि आरक्षण को माध्यम बनाकर समाज को झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब को पूर्ण रूप से सम्मान देने का कार्य किया और कांग्रेस ने उन्हें इस संसद में जाने से रोका अब आरक्षण की बात कर रही है।