2023-09-19 14:29:03
ग्वालियर :- प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जोरदार टक्कर है। चुनाव से पहले दोनों पार्टी जमकर तैयारी कर रही है। जहां एक ओर भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकालने की तैयारी में है। बता दें कि कांग्रेस 19 सितंबर से जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। लेकिन इस यात्रा से पहले एक विवाद उत्पन्न हो गया है। दरअसल कांग्रेस के चुनावी पोस्टर से एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का फोटो गायब है जो चर्चाओं का विषय बना हुआ है। प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, कांग्रेस 19 सितंबर से जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत करने वाली है, लेकिन कांग्रेस के पोस्टर से एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का फोटो गायब होना चर्चाओं का विषय बना है। जन आक्रोश यात्रा के रथ पर लगे पोस्टर मप्र की राजनीति में खासे उबाल मार रहे हैं। इन पोस्टरों में खासियत यह है कि इसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का फोटो नहीं है।
जानकारों के अनुसार कांग्रेस के चुनावी रथ पर लगे पोस्टर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के फोटो नहीं होने के पीछे कांग्रेस की सोची समझी रणनीति ही बताई जा रही है। विधानसभा चुनावों में जनता को रिझाने जहां बीजेपी द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है तो वहीं कांग्रेस भी कल से जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है। कांग्रेस प्रदेश में एक साथ 7 स्थानों से जन आक्रोश यात्रा निकालेगी। कांग्रेस ने जो जन आक्रोश यात्रा का पोस्टर जारी किया है उसमें कमलनाथ के साथ सारे दिग्गज नेताओं के चेहरे हैं, लेकिन पोस्टर से दिग्गज नेता पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह गायब हैं। दिग्विजय सिंह के गायब रहने के चलते प्रदेश की राजनीति उबाल मार रही है। हालांकि राजनीति के जानकार इसे कांग्रेस की सोची समझी रणनीति बता रहे हैं।
कांग्रेस को डर है कि बीजेपी दिग्विजय सिंह के मिस्टर बंटाधार स्लोगन को भुना सकती है और यात्रा से चुनावी लाभ के बजाए बड़ा नुकसान हो सकता है। इसी के चलते जन आक्रोश यात्रा में लगे पोस्टर से दिग्विजय सिंह का फोटो गायब है। कांग्रेस द्वारा जन आक्रोश यात्रा के लिए विशेष रथ तैयार करवाए गए हैं। इन रथों पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को छोड़कर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ समेत अन्य दिग्गज नेताओं के फोटो होंगे। नेता इन रथों पर सवार होकर जनता को संबोधित करेंगे। जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रदेश की शिवराज सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों, घोटालों को बताया जाएगा। शिवराज सरकार के कथित 50% कमीशन की जानकारी दी जाएगी, इसके लिए पर्चे छपवाए गए हैं। बीजेपी द्वारा प्रदेश में अपनी जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत पांच स्थानों की थी, जबकि कांग्रेस अपनी जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत सात स्थानों से करने जा रही है इनमें मंदसौर, श्योपुर, छतरपुर, सिंगरौली, रीवा, हरदा और बुरहानपुर शामिल हैं. यात्रा के लिए कांग्रेस ने प्रदेश के सात बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी है। सभी सातों यात्राओं का ये नेता नेतृत्व करेंगे।