कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहेब को सम्मान देने का प्रयास नहीं किया राजकुमार चाहर

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया
News

2025-01-18 18:30:26

हिसार : भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया, कभी भी उनको सम्मान देने का प्रयास नहीं किया। जब भी मौका मिला, कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया और यहां तक कि चुनाव में उनको हराने का काम किया। ऐसे में कांग्रेस को कभी भी बाबा साहेब के नक्शेकदम पर चलने वाली पार्टी नहीं कहा जा सकता। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संविधान गौरव कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा सरकार बनने के बाद बाबा साहेब को सम्मान दिया गया। उनकी नीतियां व कार्यक्रम लागू किए गए ताकि बाबा साहेब की नीतियोें के अनुरूप शासन व प्रशासन चल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में अपनी सुविधा के अनुसार भारतीय संविधान को तोड़ा व मरोड़ा ताकि उसका राज कायम रह सके लेकिन कभी भी ये नहीं सोचा कि वह संविधान की उल्लंघना कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संविधान गौरव कार्यक्रम से मिली प्रेरणा व उर्जा को लेकर जन-जन में जाएं और बताएं कि केवल भाजपा ही है जो बाबा साहेब के नक्शेकदम पर चलते हुए हर वर्ग के हित में नीतियां बना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न तक नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। उनको भारत रत्न भी भाजपा समर्थिक वीपी सिंह की सरकार में दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि भाजपा ने देशभर में संविधान गौरव कार्यक्रम आयोजित करके बाबा साहेब की नीतियां जनता तक पहुंचाने का काम किया है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का सहारा केवल चुनावी लाभ के लिए लिया और यही हमें समझने व जनता को समझाने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने सभी नेताओं का हिसार पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि केन्द्र व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जो भी कार्यक्रम हो रहे हैं, उन्हें जिले में पूरी तन्मयता से सिरे चढ़ाया जा रहा है और इसके लिए हमारे जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। संविधान गौरव कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक सुरेन्द्र आर्य व जिला संयोजक रणधीर सिंह धीरू ने बताया कि जिले में संविधान गौरव कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया है। इसके बाद मंडल व बूथ स्तर पर ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा पूर्व मंत्री अनूप धानक, रणधीर धीरू, आशीष जोशी, धर्मवीर रतेरिया, संजीव रेवड़ी, चेयरमैन सोनू डाटा, राजेन्द्र सपड़ा, कुलदीप डेलू, राजकुमार इंदौेरा, रवि सैनी, सुनीता रेड्डू, सरोज सिहाग, संदीप आजाद, विक्रम कासनिया, कुलदीप गौतम, सियाराम रावतखेड़ा, रामफल बूरा, रामचन्द्र गुप्ता व कृष्ण बिश्नोई सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion