कांग्रेस के पास कार्यकर्ताओं का कोई संगठन नहीं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता वट वृक्ष की तरह विचार के लिए काम करता है केशव सिंह भदौरिया

कार्यकर्ता चुनाव को चुनौती स्वीकार करते हुए अपने अपने बूथ को जताने का संकल्प लेकर चुनाव युद्ध में जुड़ जाएं : संजीव कांकर
News

2023-09-13 14:11:13

भिण्ड। आगामी मिशन 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विधानसभा क्षेत्र में मेहगांव अमायान मंडल की बैठा के कृषि उपज मंडी परिषद में आयोजित की गई जिसमें प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं ग्राम केंद्र नगर केंद्र के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी संगठन आत्मक सुझाव प्रस्तुत करते हुए चुनाव युद्ध में भारतीय जनता पार्टी को जीतने का संकल्प लिया। अमायान मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक केशव सिंह भदौरिया ने क्वालिटी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपचुनाव में अपना अमायान को तहसील बनाने के लिए कैबिनेट में अपनी स्वीकृति प्रदान करती है जिसके लिए 8 करोड़ से अधिक राशि भी स्वीकृत की गई है जिसका कार्य भी अति शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा

भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास के लिए हमेशा संवेदना सिर्फ रहती है जो जनता से वायदा किया था वह उन्होंने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कम राइस स्कूल के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र को आगे बढ़ने का काम किया जिसमें सर्व सुविधा छात्र-छात्राओं को उपलब्ध है। विकास से अमायान क्षेत्र पीछे नहीं हटेगा क्योंकि यहां का कार्यकर्ता संगठन के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहकर विचार के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि मिशन 2023 विधानसभा चुनाव हम सबके लिए महत्वपूर्ण है कार्यकर्ता पूरे परिश्रम के साथ भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल को प्रत्याशी मानकर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए अपने बूथ पर प्रभावी चुनाव प्रबंधन के साथ जुड़ जाए और कांग्रेस की नाकामियों को उजागर करें केंद्र राज्य सरकार की गरीब कल्याण महिलाओं और युवाओं की योजनाओं को हर समाज तक पहुंचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर निर्भर है वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए सब बातें भूलकर भारतीय जनता पार्टी को जीतने के लिए लग जाए।

उन्होंने कहा हम सब संगठन की वटवृक्ष हैं जिन्होंने विचार के लिए संगठन का काम किया है चुनाव की बेला में सभी पुराने कार्यकर्ता संगठित होकर अपने बूथ पर भाजपा को जीतकर अपना मार्गदर्शन हम सब कार्यकर्ताओं को करें आपकी ताकत से ही भारतीय जनता पार्टी विजई होगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ नेता पूरन सिंह ने संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षों उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता का मन और सम्मान हमेशा रहता है। चुनाव में कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी को अपने बूथ पर पार्टी को जताने के लिए जुड़ जाए और कांग्रेस की नाकामियों को जनता के सामने उजागर करें झूठ बोलने वाली कांग्रेस है जिसमें आज तक किसानों की कोई कर्ज माफ नहीं की। भाजपा प्रदेश कर समिति के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कांकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक संगठन है,

जिनकी परिश्रम और पराकाष्ठा के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। जिसका नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैसेज 2023 का विधानसभा चुनाव हम सबके मोड पर आ चुका है यह हमारे लिए चुनौती है नए पुराने कार्यकर्ता सभी भेदभाव हटाकर भारतीय जनता पार्टी को जीतने के लिए अपने बूथ प्रबंधन को मजबूती देते हुए अपने बूथ पर 51% नए मतदाताओं को जोड़ें और उनमें उमंग और आत्मविश्वास उत्साह के साथ जागृत करते हुए लग जाए। भाजपा पूर्व जिला महामंत्री बलभद्र सिंह सिकरवार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा युद्ध के मैदान में खड़ी हम सब कार्यकर्ता विचार के लिए कार्य करते हैं जिनके परिश्रम सिंह केंद्र और राज्य में जनता पार्टी की सरकार है।

व्यक्ति नहीं विचार के लिए काम करती है। उन्होंने कहा जब हमारा बूथ मजबूत होगा अब हम चुनाव जीत पाएंगे। हम सब कार्यकर्ता कमल के फूल को प्रत्याशी मानकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जुड़ जाए ताकि आप योजनाएं बनाकर आपकी द्वारा तक पहुंचे। बैठक को पूर्व मंडल अध्यक्ष नाथूराम पचौरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भरत शर्मा, बेताल सिंह गुर्जर, गंभीर सिंह सिकरवार बाबा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मानगढ़, शिव सिंह, कमलेश शाक्या, मेहगांव जनपद के अध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान, मलखान सिंह पार्वत सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन मंडी डायरेक्टर रहे रघुराज सिंह सिकरवार एवं आभार व्यक्त सुरेंद्र सिंह द्वारा किया गया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion