कांग्रेस ने की जिला और नगर अध्यक्षों की घोषणा, हैनरीता राजीव सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला और नगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है
News

2025-03-21 18:03:38

बिजनौर।उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला और नगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस बार कांग्रेस ने जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधते हुए नया नेतृत्व सामने रखा है। पार्टी ने हैनरीता राजीव सिंह को बिजनौर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले कांग्रेस ने मुस्लिम नेतृत्व को तरजीह देते हुए शेरबाज पठान को जिला अध्यक्ष बनाया था। लेकिन इस बार दलित समुदाय से आने वाली हैनरीता राजीव सिंह को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, नगर अध्यक्ष के रूप में पार्टी ने एक बार फिर मुस्लिम चेहरे पर भरोसा जताते हुए हुमायूं बेग को यह पद सौंपा है। युवा नेता हुमायूं बेग लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और पार्टी की नीतियों को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। जैसे ही इन नियुक्तियों की घोषणा हुई, समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। हैनरीता राजीव सिंह और हुमायूं बेग के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion