2023-10-15 17:34:36
(उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर/गुलफशा कुरैशी/रिपोर्टर)
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू महासंघ के नगर उपाध्यक्ष सचिन पाल के पिता राजकुमार पाल के निधन पर काफी लोगों ने शोक जताया है। जिनमें मुख्य रूप से मोहित जांगिड़ नगर उपाध्यक्ष, अर्जुन राजोरिया नगर अध्यक्ष महासंघ, डॉक्टर सुधीर शर्मा जिला उपाध्यक्षे विश्वहिंदू महासंघ, रालोद विधायक राजपाल बालियान, शामली मुजफ्फरनगर बैंकों के सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह, विजय दूल्हेरा, विवेक बालियान, डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन सुबोध त्यागी, डॉक्टर शशांक त्यागी, राकेश पाल, सतीश पाल, हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष कमल पाल, विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, भाजपा नेता बृजपाल सिंह सहरावत, विनोद, मोनू कुरथल और भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक आदि हैं। इस दौरान रालोद विधायक राजपाल सिंह बालियान ने सचिन पाल के पिताजी के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री राजकुमार पाल जी बहुत ही मेहनती सच्चे वे नेक विचारों के व्यक्ति थे। समाज में बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। ऐसे व्यक्ति थे जो सभी के साथ मेलजोल बनाकर रखते थे। इस दौरान मौन धारण भी किया गया।