2025-04-07 21:26:56
अलीगढ़। अलीगढ़ में जन्मे संगीत सम्राट पद्मश्री स्वर्गीय रवींद्र जैन की पत्नी के निधन पर अलीगढ़ कल्चरल क्लब और ऑलिवुड फ़िल्म फेडरेशन ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। फिल्म निर्माता और पद्मश्री रवींद्र जैन से जुड़े रहे पंकज धीरज ने बताया कि उनकी पत्नी दिव्या रवींद्र जैन का मुंबई में आकस्मिक निधन रामनवमी के दिन 6 अप्रैल को मुंबई में हो गया था, जिनका अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में ही हुआ। उनकी श्रद्धांजलि सभा 9 अप्रैल, बुधवार को सांताक्रुज में आयोजित की जाएगी। पद्मश्री स्व.रवींद्र जैन और स्व. दिव्या जैन ने अपने पीछे एक पुत्र आयुष्मान जैन को छोड़ा है, वो ही अब संगीतकार रवींद्र जैन की संगीतमई विरासत संभालेंगे। दिव्या रवींद्र जैन के निधन पर उनके परिवारिजन डॉ मणीन्द्र जैन ,विजय जैन,युवराज मणि जैन , डॉ विशाल जैन,संकल्प मणि जैन आदि पहुंच गए थे