2025-04-08 22:00:21
आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार ने हिसार स्थित जलीय कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हिसार मंडल के मत्स्य किसानों व अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। बैठक के दौरान आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार को मत्स्य/झींगा किसानों द्वारा मत्स्य पालन के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत करवाया गया। उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना और उनको दूर करने को लेकर आश्वस्त भी किया। इस दौरान लगभग 70 किसानों ने भाग लिया। बैठक में उपनिदेशक सुरेन्द्र कुमार, एफआरओ अनिल कुमार, जिला मत्स्य अधिकारी भीम सैन, जिला मत्स्य अधिकारी फतेहाबाद राजेश बेनीवाल आदि मौजूद रहे।