सांसद चंद्रशेखर और उनकी मां पर की टिप्पणी, छर्रा पुलिस की कार्रवाई

छर्रा थाना क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और उनकी मां पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छर्रा के रहने वाले आरोपी ने अशोभनीय टिप्प्णी की थी।
News

2025-01-14 14:34:38

अलीगढ़। छर्रा थाना क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और उनकी मां पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छर्रा के रहने वाले आरोपी ने अशोभनीय टिप्प्णी की थी। आरोपी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिसके बाद अलीगढ़ के सचिन माइकल डेन ने छर्रा थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ छर्रा महेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर आरोपी ने सांसद चंद्रशेखर और उनकी मां के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी। इस मामले का संज्ञान लेते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपी से भी पूछताछ करते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion