धरने पर ही मनाया चौधरी टिकैत का जन्मदिन

भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन
News

2023-10-07 15:50:06

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना से नसीम कुरैशी की रिपोर्ट

बुढाना। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन शुक्रवार की सुबह बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल लिमिटेड भसाना के मुख्य द्वार पर 130 दिनों से धरना दे रहे किसानों ने बड़ी ही धूमधाम और हर्सोल्लास के साथ मनाया। यहां पर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की याद में उनके जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ आयोजित किया गया। जहां पर सभी गन्ना किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने यज्ञ में आहुतियां दी और चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के कार्यों को याद किया। भाकियू तहसील के अध्यक्ष अनुज बालियान ने उनकी जीवनी पर प्रकाश भी डाला और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान यज्ञ हवन में शामिल होने वालो में मुख्य रूप से भाकियू तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान, ब्लाक अध्यक्ष संजीव पंवार, भाकियू नगर अध्यक्ष इसरार इदरीशी, भाकियू न्याय पंचायत अध्यक्ष तैमूर अली राणा मंदवाडा, विकास त्यागी प्रधान अलीपुर अटेरना, प्रविंदर निर्वाल मदीनपुर खिजरपुर, आस मौहम्मद रसूलपुर दभेडी, बिजेंद राठी इटावा, अबरार अहमद नंगला, प्रवीण चंधेडी, सतीश, गोरधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पहलवान तेजपाल सिंह वेदवान व आशिक अली आदि भाकियू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion