2024-02-16 14:12:02
बांदा। आगामी लोकसभा 2024 में जन-जन का समर्थन जीतने के लिए बांदा चित्रकूट लोकसभा की लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय बांदा में महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ आयोजित की गई। जहां कार्ययोजना समझाते हुए सभी सेमेरा लाभार्थी मेरा परिवार नारे के साथ अभियान में जुटने का आह्वान किया गया।
लोकसभा कार्यशाला हेतु अपेक्षित लोकसभा प्रभारी,लोकसभा संयोजक,
जिला प्रभारी,जिलाध्यक्ष,जिला
पदाधिकारी,मोर्चों के जिलाध्यक्ष,
अभियान के लोकसभा संयोजक एवं सह - संयोजक,मंडल प्रभारी,मंडल अध्यक्ष,अभियान के मंडल संयोजक एवं सह - संयोजक,जिलों के आई०टी० एवं सोशल मीडिया संयोजक तथा सह संयोजक,मंडल के आई०टी० एवं सोशल मीडिया संयोजक तथा सह संयोजको को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी ब्रज किशोर गुप्ता ने कहा कि भाजपा बांदा चित्रकूट लोकसभा को 5 लाख वोटों से जीतने के लक्ष्य की योजना पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भ्रष्टाचार व गुंडाराज का एक भी आरोप नहीं लगा। मोदी जी के नेतृत्व में आज कानून का राज है। देश की राजनीति में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। देश की जनता ने परिवारवाद, जातिवाद, अलगववाद, आतंकवाद की राजनीति करने वालों को सिरे से नकार दिया है। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर लोकसभा के क्लस्टर प्रभारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि विकसित भारत अभियान, गांव चलो अभियान के बाद अब लाभार्थी संपर्क अभियान 1 मार्च से 3 मार्च तक चलया जाएगा। जिसके अंतर्गत सीधे सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क होगा। केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने के उद्देश्य को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत पूरे देश में 25 लाख कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों के 6 करोड़ से अधिक लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा। इसके लिए लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल में संयोजक तथा सह संयोजक की नियुक्ति की गई है।
जनपद बांदा के भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कार्यशाला में मौजूद सभी का स्वागत किया जबकि जिला अध्यक्ष चित्रकूट लवकुश चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित द्वारा किया गया।
कार्यशाला में लोकसभा सहसंयोजक शिवशंकर सिंह, राजेश सेन, अनीता सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन पंकज अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन सुशील द्विवेदी, भाजपा नेता अजय पटेल, बलराम सिंह कछवाह, सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आशुतोष तिवारी, कल्लू सिंह राजपूत, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, राजकुमार राज, देवमूरत द्विवेदी, प्रद्युम्न नरेश आजाद, शैलेंद्र जायसवाल, राममूर्ति शुक्ला, सीताराम वर्मा, रागिनी शिवहरे, मनोज पुरवार,मनीष गुप्ता, दिनेश यादव, राजर्षी शुक्ला, मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, कोषाध्यक्ष संतू गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह,निखिल सक्सेना, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता, पंकज द्विवेदी, दिलीप तिवारी, दीपक राजपूत, देवेंद्र अवस्थी, अनूप तिवारी, रणजीत सिंह, दीनदयाल द्विवेदी, रामबाबू त्रिपाठी, श्याम बाबू पाल सहित चित्रकूट एवं बांदा जनपद के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।