2025-09-03 20:11:43
हजारीबाग झारखंड सरकार के मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी 3 सितंबर को अपने निजी दौरे के क्रम में हजारीबाग पहुंचीं। मुख्य सचिव हजारीबाग परिसदन भवन में कुछ समय के लिए रुकीं, जहां उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मौके पर परिसदन भवन में मौजूद झारखंड के मुख्य न्यायाधीश तारलोक सिंह चौहान से मुख्य सचिव अलका तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान इन्हें गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया गया।