मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जन संपर्क विभाग की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

कहा, विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा हरियाणा
News

2025-04-14 20:00:18

हिसार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार हवाई अड्डे पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और कहा कि हरियाणा प्रदेश ने विकास का एक नया आयाम स्थापित किया है। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी प्रदेश के विकास की गाथा का सटीक वर्णन करती है। प्रदर्शनी के माध्मय से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की मुख्य योजनाओं और विकास के आंकडों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश के विकास की गति का अंदाजा प्रति व्यक्ति आय से लगाया जा सकता है। हरियाणा में 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय 3 लाख 53 हजार 181 है जोकि वर्ष 2014 में केवल 1 लाख 37 हजार 770 होती थी। इसी प्रकार निर्यात की बात की जाए तो 2023-24 के आंकडों के अनुसार 2 लाख 75 हजार 245 करोड रुपए का निर्यात हुआ है जोकि वर्ष 2014 में मात्र 68 हजार 32 करोड रुपए रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम छू रहा है। लोगों की मांग और उनकी सुविधा के अनुसार सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रदेश में जहां केवल 6 मेडिकल कालेज होते थे। अब उनकी संख्या बढ़ाकर 15 कर दी गई है। पिछले दस सालों में ही हरियाणा में 9 नए मेडिकल कालेज बनाए गए हैं। आगामी वर्षों में प्रदेश के हर जिला में मेडिकल कालेज बनाया जाएगा। इसी प्रकार 2014 में विश्वविद्यालयों की संख्या 43 होती थी जो अब 58 हो चुकी है। पिछले दस साल में 15 नए विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं। राजकीय महाविद्यालय भी 105 से बढक़र 185 हो चुके हैं। पिछले दस वर्षो में हर वर्ष 8 नए राजकीय महाविद्यालय बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के द्वारा लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं। इन योजनाओं के लाभ में भी काफी इजाफा किया गया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ देने के लिए पात्रता में भी बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवार की वार्षिक आय को वर्ष 2014 में निर्धारित 1 लाख 20 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपए कर दिया गया है। प्राकृतिक आपदा फसल मुआवजा राशि को 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए किया गया है। अब अगर प्राकृतिक आपदा से किसी की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 4 लाख रुपए सहायता राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं सहित आवेदन आदि की जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध है। सरकार तकनीक के माध्यम से भी लोगों को सुविधाएं प्रदान कर रही है ताकि किसी को भी सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत ना हो। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के अलावा ऑनलाइन माध्मय से भी योजनाओं आदि की जानकारी ली जा सकती है। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के एम पांडुरंग ने प्रदर्शनी के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से बताया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा व कृष्ण बेदी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली भी उपस्थित रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion