2025-04-01 21:39:24
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ डीपी वत्स के आवास पर पहुंचकर उनकी माता हरकौर देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत हरकौर देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। गौरतलब है कि गत 16 मार्च को हरकौर देवी का निधन हुआ था वे आजीवन सामाजिक व धार्मिक कार्यों से जुड़ी रही। माटी कला बोर्ड के चेयरमैन रहे ईश्वर मालवाल को भी दी श्रद्धांजलि : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार के सेक्टर 9-11 में पहुंचकर माटी कला बोर्ड के चेयरमैन रहे ईश्वर सिंह मालवाल को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वर्गीय ईश्वर मालवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने उनके बड़े भाई रामगोपाल मालवाल व उनके बेटे रोहित मालवालऔर अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि गत 22 मार्च को एक सडक़ दुर्घटना में माटी कला के बोर्ड चेयरमैन रहे ईश्वर मालवाल का निधन हो गया था। इस मौके पर लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, फतेहाबाद के पूर्व विधायक दूड़ा राम, भाजपा महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, भाजपा प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, हिसार जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी मानी, भाजपा कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल सहित अन्य वरिष्ठï भाजपा नेता व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।