छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती पर डाक टिकट का किया विमोचन

भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राजधानी रायपुर में उनको समर्पित डाक टिकट का भव्य विमोचन किया
News

2025-03-26 13:20:51

भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राजधानी रायपुर में उनको समर्पित डाक टिकट का भव्य विमोचन किया। सामाजिक सद्भाव, महिला सशक्तिकरण और धार्मिक भक्ति में माता कर्मा का योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनका जीवन हमें समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हुए अस्पृश्यता और रूढ़िवाद जैसी विभिन्न सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करता है। भारतीय डाक द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट उनके स्थायी प्रभाव को स्वीकार करता है और भावी पीढ़ियों के लिए उनकी विरासत को संरक्षित करता है। आपको बता दें, डाक टिकट और अन्‍य डाक टिकट संबंधी वस्तुएं, जिनमें फर्स्ट डे कवर (एफडीसी) और सूचना विवरणिका शामिल हैं। यह अब पूरे भारत में फिलेटली ब्यूरो और www.epostoffice.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। भगवान कृष्ण की समर्पित अनुयायी माता कर्मा ने अटूट विश्वास, साहस और नि:स्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया था। अपनी गहरी भक्ति से प्रेरित होकर, उन्होंने भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लेने के लिए यात्रा शुरू की। पवित्र शहर पुरी पहुंचने पर मंदिर के सेवकों ने उनसे पारंपरिक व्यंजन खिचड़ी बनाने का अनुरोध किया। उनकी खुशी के लिए भगवान कृष्ण ने उनकी भेंट स्वीकार की। माता कर्मा द्वारा शुरू की गई यह महान परंपरा जगन्नाथ मंदिर के अनुष्ठानों का एक स्थायी हिस्सा बन गई। डाक टिकट में माता कर्मा को भगवान कृष्ण को खिचड़ी भेंट करते हुए खूबसूरती से दर्शाया गया है, जिसकी पृष्ठभूमि में प्रतिष्ठित जगन्नाथ मंदिर को दर्शाया गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि सामाजिक समरसता एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति, भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त, माता कर्मा देवी जी की 1009वीं जयंती पर @IndiaPostOffice द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट उनके महान योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। मां कर्मा देवी जी ने समाज में भक्ति, सेवा और सद्भाव का जो संदेश दिया, वह युगों-युगों तक प्रेरणा देता रहेगा।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion