2025-03-31 19:50:09
चेयरमैन शीशराम गोलागढ़,एडवोकेट हरिसिंह सांगवान ने कहा कि स्व. चौधरी सुरेंद्र सिंह युवाओं के प्रेरणा स्रोत और अपने पिता स्व चौधरी बंसीलाल के जीवनभर सारथी और आज्ञाकारी पुत्र श्रवण कुमार थे। उन्होंने कहा पूर्व कृषि मंत्री स्व चौ सुरेंद्र सिंह जीवनभर अपने पिता स्व चौधरी बंसीलाल का क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि स्व.चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कृषि मंत्री बनते ही पहले अपनी कलम से राजस्व रिकॉर्ड को कंप्यूटराइज व ऑनलाइन करने का फैसला किया था। पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि चौ. सुरेंद्र सिंह ने अपना जीवन संघर्ष करते हुए बिताया। वे युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में कृषि विभाग के कई कार्यो को कंप्यूटरीकृत करने का कार्य किया। वे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. बंसीलाल के आदर्श बेटे के साथ ही उनके सारथी के रूप में प्रदेश के हित में कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि चौ. सुरेंद्र सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल की तर्ज पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी भी प्रदेश में समान जल बंटवारे को लेकर प्रतिबद्ध हैं तथा वे सिंचाई विभाग के तहत आने वाले सभी कैनाल, चैनल, डिस्ट्रीब्यूटरी के नवीनीकरण को लेकर तेजी से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा में मरुस्थलीकरण को रोकने के लिए इस क्षेत्र में पानी की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सिंचाई विभाग में वॉटर कंजरवेशन पर कार्य किया जा रहा है, ताकि दक्षिण हरियाणा के इस क्षेत्र में पीने व सिंचाई के पानी की कमी न रहे। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी व कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल और चौधरी सुरेंद्र सिंह के पद चिन्हों पर चलकर करवा रहे हैं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उन्होंने गांव-गांव तक बिजली, पानी, सड़क पहुंचाने में चौधरी बंसीलाल का साथ दिया था। उनकी कथनी और करनी एक जैसी थी और उन्होंने रेतीले टीलों में लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम के द्वारा पानी पहुंचाने और भिवानी और महेंद्रगढ़ जैसे क्षेत्र में ईख और धान के सपनों को पूरा करने में चौधरी बंसीलाल का साथ दिया था। उन्होंने कहा कि चौ. सुरेंद्र सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल की तर्ज पर श्रुति चौधरी भी प्रदेश में समान जल बंटवारे को लेकर प्रतिबद्ध हैं तथा वे सिंचाई विभाग के तहत आने वाले सभी कैनाल, चैनल, डिस्ट्रीब्यूटरी के नवीनीकरण को लेकर तेजी से कार्य कर रही हैं। एडवोकेट रामप्रताप शर्मा, ठाकुर अमर सिंह व परमजीत मडू ने कहा कि दक्षिण हरियाणा में मरुस्थलीकरण को रोकने के लिए इस क्षेत्र में पानी की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सिंचाई विभाग में वॉटर कंजरवेशन पर कार्य किया जा रहा है, ताकि दक्षिण हरियाणा के इस क्षेत्र में पीने व सिंचाई के पानी की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि स्व चौधरी बंसीलाल व स्व चौधरी सुरेंद्र सिंह की विरासत को राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी आगे बढ़ा रही है। उनके पद चिन्हों पर चलकर आमजन की भलाई के लिए क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करवा रही है। स्व चौधरी बंसी लाल की पोती श्रुति चौधरी भी अपने दादा और पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। इस अवसर पर शीशराम चेयरमैन, हरिसिंह सांगवान, रामप्रताप शर्मा,कृष्ण लेघा, परमजीत मडू, ठाकुर अमर सिंह, प्रदीप गोलागढ़, सुरेश कुमार गोलागढ़, धर्मपाल शर्मा, अजीत सरपंच, जयचन्द चहड़िया, सरदार गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र मलिक, देवेंद्र हुडीना, विजय खोरड़ा ,सुनील सिंघानी, सतीश, पूर्व बीडीसी सुरेंद्र शर्मा लाला, ताराचंद शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, जयपाल, चंद्रभान, बृजेश बीडीसी, सुनील पत्थरवाली,नीटू गोलागढ,मंजीत गोलागढ़, राजेश पंघाल, वासु शर्मा, सुभाष बापोड़ा, विकास संडवा, वजीर डाडम, डॉ जयसिंह,सत्यनारायण शर्मा, जयपाल चेयरमैन, अनिल चेयरमैन, ताराचंद शर्मा, धर्मपाल शर्मा आदि हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।