2025-04-06 17:33:31
नारनौल। किसान-मजदूर समेत कमेरे वर्ग के उत्थान के लिए चौधरी देवीलाल द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। वह किसानों एवं गरीब तबके के सच्चे मसीहा थे। यह उद्गार जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर सिंह ब्रह्मचारी ने निजामपुर चौक पर चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर अनेक जजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। अमर सिंह ब्रह्मचारी ने कहा कि किसानों और आम जनता के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष किया और वह देश के उपप्रधानमंत्री जैसे शीर्ष पद तक पहुंचे। अब जेजेपी उनकी नीतियों को आगे बढ़ा रही है। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत बना रहेगा। चौधरी देवीलाल ही वह शख्सियत हैं, जिन्होंने देश में सबसे पहले बुढ़ापा पेंशन चालू करके बुजुर्गों का मान-सम्मान बढ़ाया था। हरियाणा में स्थापना में भी उनका बड़ा योगदान रहा। आज हम सबको मिलकर उनकी नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ में चौधरी देवीलाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर जजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंलि अर्पित की तथा उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस मौके पर राजकुमार खातोद, सिकंदर गहली, बेदू राता, बिरेंद्र बनिहाड़ी, विजय छिलरो, विरेंद्र घाटासेर, राजकुमार जांगड़ा, कर्णसिंह, जिलेसिंह गुर्जर, रणबीर छिलरो, लीलाराम, बजरंग गुर्जर, रविंद्र बेवल, कुलदीप अटाली, शेखर व दिनेश प्रजापत आदि मौजूद रहे।