2024-12-31 15:57:05
चौहान अनिल :नई दिल्ली। भोपाल के मध्य प्रदेश शूटिंग रेंज में 15 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक खेली जा रही 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में दिल्ली के सक्षम शौकीन ने बेहतरीन प्रदर्शन करके नेशनल क्वालीफाई किया। 17 वर्षीय सक्षम ने 10 मीटर एयर राइफल सिविलियन श्रेणी में व्यक्तिगत इवेंट में हिस्सा लिया और 591 अंक प्राप्त किए। शहर के पीरागढ़ी स्थित विराट शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षक कुलदीप सिंह शौकीन की देखरेख में अभ्यास करता है। पश्चिम विहार स्थित बोस्को पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करता हैं। राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में के शानदार प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम के ट्रायल में चयन हुआ है। यह ट्रायल शिविर आगामी एक फरवरी 2025 से भोपाल में शुरू होगा। साथ ही इसी वर्ष सक्षम ने सीबीएसई जोनल प्रतियोगिता 2024 में बरोन्ज मैडल जीतकर अपने स्कूल और अपनी अकादमी का नाम रोशन किया हैं| बोस्को पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार का समर्थन भी उनके कौशल को विकसित करने और शूटिंग के प्रति उनके जुनून को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उनका प्रदर्शन दबाव में कौशल और संयम दोनों को दर्शाता है, ये गुण निश्चित रूप से उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। हमें भविष्य में उनके अधिक सफलताओं को देखने की उम्मीद है।