कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने दो पशु अस्पतालों की रखी आधारशिला

मंत्री गंगवा ने नवनिर्मित महात्मा ज्योतिबा फुले हाॅल का भी किया उद्घाटन
News

2025-04-11 21:55:01

हिसार। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने महाराजा शूरसेन सैनी धर्मशाला, बरवाला में आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कैबिनेट मंत्री ने ऐच्छिक कोटे से 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने धर्मशाला परिसर में नवनिर्मित महात्मा ज्योतिबा हाॅल का विधिवत उद्घाटन किया। यह हाॅल मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा घोषित 55 लाख रुपए की ग्रांट से निर्मित किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने गांव धांसू में बीसी चौपाल में बने 11 लाख की लागत से हॉल का उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक, चिंतक और शिक्षाविद् थे। उन्होंने नारी शिक्षा और और सामाजिक समानता के लिए जीवनभर संघर्ष किया। महात्मा फुले के विचार आज भी समाज में जागरूकता और समानता के प्रतीक हैं। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि महात्मा फुले ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज़ उठाई और कमजोर वर्गों के हक की लड़ाई लड़ी। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक न्याय को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उनका जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचारों को अपनाकर ही हम समानतामूलक समाज की स्थापना कर सकते हैं। लाडवा व धांसू गांव में बनेंगे पशु अस्पताल कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ने शुक्रवार को धांसू में 40 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाले पशु अस्पताल की आधारशिला रखी। इसके साथ कैबिनेट मंत्री ने लाडवा गांव में भी पशु अस्पताल की आधारशिला रखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन दोनों विकास परियोजना का निर्माण कार्य निर्धारित समय अवधि में पूरा करवाना सुनिश्चित करें। इन पशु अस्पतालों के बनने से क्षेत्र कि पशुपालकों को बेहतरीन पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होगी। उद्घाटन समारोह में भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनियां, पूर्व चेयरमैन सतबीर सिंह वर्मा, भाजपा हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ. सुभाष चंद्र जांगड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश बैटरीवाला , पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज बादल, मंडल अध्यक्ष मोनू संदूजा, पूर्व पार्षद राजेश सैनी, सतबीर सैनी अडवाणी,पार्षद सतबीर सैनी, महेंद्र सेतिया समाजसेवी ,अनिल नागपाल, दिनेश सिंह सैनी, प्रवीन सैनी, शिवकुमार सैनी, राजेश सैनी, बसेसर सैनी, ओम प्रकाश सैनी, कलवंत सैनी, संजीव गुप्ता,तारा चंद नलवा,राधेश्याम गुंदली, पार्षद ज्योति बंसल, पूर्व पार्षद रामकेश बंसल, संदीप आजाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion