2025-03-10 19:53:58
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कार्यक्रम देखकर आनंद की अनुभूति हुई कि विधायक जमीनी धरातल पर उतरकर इतनी गहराई के साथ जनता-जनार्दन की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबी है और लोकतंत्र इसी से मजबूत होता है। सरोजनीनगर की जनता का अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पहले आज ही के दिन (10 मार्च 2022) डॉ. राजेश्वर सिंह को विधायक चुना था। उनके द्वारा यहां की विकास योजनाओं को शासन में पहुंचाया जाता था और वहां से स्वीकृति ली जाती थी। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र भी इतने दिव्य-भव्य तरीके से आगे बढ़ सकता है, यह प्रदर्शनी देखकर बहुत अच्छा लगा।