समान कार्य समान वेतन के लिए मुख्यमंत्री के नाम सीटू ने भेजा क्षापन

आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ साहयिका कार्य करती है
News

2023-08-26 14:27:45

भिण्ड= आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ साहयिका कार्य करती है लेकिन। कुछ आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की संख्या कम होती है वहां मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा सम्पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन करती है उसकी साहयता के लिए कोई नहीं होता है। कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के समान लेकिन मानदेय साहयिका के समान मिलता है अपने इस आर्थिक शोषण के खिलाफ आज मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश के द्वारा क्षापन दिया गया जिसमें मुख्य मांग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया

जाय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समान मिनी कार्यकर्ता को मानदेय समान कार्य समान वेतन के सिद्धांत को लागू किया जाए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं मिनी कार्यकर्ताओं की मानदेय विसंगतियों को दूर किया जाए कुछ कार्यकर्ताओं को नवंबर 2022 से अभी तक मानदेय नहीं मिला है या कुछ को अधूरा मिला है उन्हें शीघ्र मानदेय दिलाने की व्यवस्था की जाए भवन भाडा पिछले 6 माह से नहीं मिला है एक ही समय में दोहरा कार्य करना बन्द किया जाय एक समय उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 9 बजे से 3बजे तक खोलना है तो दूसरी तरफ निर्वाचन कार्य में बूथ लेवल अधिकारी का कार्य उसी समय करने को दिया जाता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक समय दौनो कार्य करने में परेशानी आती है क्योंकि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर

मतदान केंद्र नहीं होता है क्षापन देने वालों में सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा रानी देवी सरोज शीला देवी इन्द्र कली लता कमला सुधादेवी मीना मनोरमा आदि उपस्थित रही

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion