ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर शहर की जनता ने विकास का मार्ग प्रशस्त किया है।

-मेयर चुनाव में प्रवीण पोपली की जीत के बाद भाजपाइयों ने मनाया जश्न, दी बधाई-
News

2025-03-12 16:44:42

भारतीय जनता पार्टी ने मेयर चुनाव में हुई जीत का श्रेय केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याकारी नीतियों, जनता के सहयोग व कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया है। भाजपा ने कहा कि है कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर शहर की जनता ने विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। मेयर चुनाव में पार्टी उम्मीदवार प्रवीण पोपली की जीत के बाद विजयी जुलूस में शामिल जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि जनता ने भाजपा के प्रति अपना प्यार व विश्वास जताया है। पार्टी इस विश्वास पर खरा उतरेगी और शहर के विकास को नई गति देगी। उन्होंने कहा कि केवल हिसार ही नहीं बल्कि प्रदेश में हर स्थान पर हुए मेयर चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की जीत व कांग्रेस उम्मीदवारों की करारी हार ने साबित कर दिया है कि जनता का कांग्रेस से पूरी तरह मोहभंग हो गया है। चाहे लोकसभा हो, विधानसभा हो या अब निगमों के चुनाव हों, जनता ने अपना विश्वास भाजपा में जताया है। उन्होंने चुनाव में जीत पर पार्टी उम्मीदवारा प्रवीण पोपली को बधाई दी और कहा कि वे अब जनता के विश्वास के अनुरूप शहर का विकास करवाएंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हिसार की जनता ने नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाने के आदेश दिया है। जनता के इस आदेश को सहर्ष स्वीकार करते हुए भाजपा निगम की ओर से करवाए जाने वाले विकास व जनकल्याण के कार्यों को तेज गति से करवाएगी और जनता के विश्वास को कायम रखेगी। मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवार प्रवीण पोपली की भारी अंतर से जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion