2025-04-12 19:54:13
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रदेश के नेतृत्व के कार्यक्रम के तहत जिले के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन मैं गांव में आयोजित किया गया जिसमें मेहगांव गोरमी आयरन, रोन सोनी, दंदरौआ मंडल के सभी सक्रिय सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम को गति प्रदान की। सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छाया चित्रों पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्य सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर डबल इंजन सरकार की जनहितैषी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। पार्टी की विचारधारा ही हमारे लिए प्राण है। सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। एकात्म मानववाद व अंत्योदय एवं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के विचार को साकार कर रही भाजपा कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत से भाजपा एक विशाल पार्टी का रूप ले पायी है। जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार को लेकर हमारी पार्टी आगे बढ़ रही है और भाजपा की सरकारों की अधिकांश योजनाएं अंत्योदय के उद्देश्य से ही लागू की गई हैं। पं दीनदयाल उपाध्याय जी के गांव नगला चंद्रभान में उनकी झोपड़ी को देखकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने संकल्प लिया कि अब देश में कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा और इसी ध्येय के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत हुई। गरीब माताओं के कष्टों का अनुभव करते हुए उन्होंने उज्जवला योजना का शुभारंभ किया। माताओं-बहनों को होने वाली परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए घर-घर में शौचालय बनवाए गए। और उन्होंने आयुष्मान भारत कार्ड योजना के माध्यम से हर समाज के गरीबों को 5 लाख तक का निशुल्क इलाज के लिए योजना बनाई जिसमें 70 साल से भी अधिक वृद्ध जनों को विश्व योजना में शामिल किया गया है प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि किसान के खाते में ₹6000 प्रति माह केंद्र की योजना से और ₹4000 मध्य प्रदेश सरकार की योजना से पहुंचा जा रहे है। मंत्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकार की योजनाएं गरीबों के जीवन में खुशियां देने का कार्य रही हैं और इसी का परिणाम है कि 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं। प्रधानमंत्री जी के सपनों का भारत बनाने के लिए कार्य करें कार्यकर्ता मंत्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं। आप सभी पार्टी कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनों का भारत बनाने के लिए कार्य करें। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी अपने कार्यों और नीतियों से विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है और हर मंच पर भारत की बात सुनी जाती है। पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए बनायी गयी ऐतिहासिक योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं और पार्टी संगठन के कार्यों को सफलता पूर्वक संपन्न कराएं। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने सक्रिय सदस्यता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सक्रिय सदस्यता के माध्यम से संगठन के लिए अच्छे कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जाएगा ताकि हमारा संगठन भूत पर मजबूत बनकर संगठन आत्मक शक्ति को प्रदान करें भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव में अपने अपने बूथ पर संगठन को मजबूती देते हुए लोकसभा से लेकर विधानसभा ग्राम पंचायत से लेकर के जिला जनपद और नगरीय निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सभी चुनाव जीतकर श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध भारत का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी का वट वृक्ष आज पूरे देश में कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पराकाष्ठा के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुई है। कि जिले में 260000 से अधिक प्राथमिक सदस्य ऑनलाइन से बनाए गए हैं मंडल इकाई की समस्त पदाधिकारी उन सक्रिय सदस्यता के सभी सदस्यों के साथ बैठकर संगठन की विचारधारा बताएं और उनका सम्मान करें ताकि वह अच्छे कार्यकर्ता बनकर संगठन के लिए कार्य कर सके जिसमें हम सब कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका बने। कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति ने देश का विभाजन कराया- केशव सिंह भदौरिया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदोरिया ने सक्रिय सदस्यता सदस्यों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति ने देश का यह विभाजन कराया और श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित और समृद्ध भारत बनाने के लिए हम सब कार्यकर्ता संगठन को मजबूती बनाकर वट वृक्ष और अधिक मजबूत करें। यूक्रेन और रूस के युद्ध की मध्यस्थ भारत ही कर सकता है-ओपीएस भदौरिया सक्रिय सदस्य सम्मेलन में मध्य प्रदेश सरकार में रहे पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता ओ पी एस भदौरिया ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य विकास और प्रकृति एवं सेवा और समर्पण की विचारधारा को लेकर श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व वाली सरकार और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली सरकार गरीब कल्याणकारी योजनाओं के साथ कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत यूक्रेन और रूस के बीच मध्यस्थता का कर सकता है क्योंकि भारत की मजबूती विदेश में भी आज मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है उन्होंने कहा कांग्रेस और अन्य विरोधी दल केवल सत्ता के लिए कार्य करते हैं और भारतीय जनता पार्टी सेवा के लिए कार्य करती है उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं को कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाते हुए बट वृक्ष तैयार का सपना साकार होगा। सम्मेलन को जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया पूर्व मंडल अध्यक्ष रमन सिंह भदौरिया लोकतांत्रिक सेनानी कमलेश चंद्र जैन श्री कृष्णा कटारे, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष गोकुल सिंह परिवार बेताल सिंह गुर्जर ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मेहगांव मंडल के अध्यक्ष नीरज शर्मा एवं आभार व्यक्त, गोरमी मंडल के अध्यक्ष सुभाष थापक द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकतांत्रिक सेनानी विशंभर दयाल मिश्रा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह भदौरिया रंजन, विनोद सिंह चौहान हरपाल सिंह जेल सिंह नरवरिया, दिलीप सिंह गुर्जर जनपद अध्यक्ष अशोक सिंह जाटव राम गोविंदा सेथिया, मंच पर उपस्थित थे। (अजय कुमार शर्मा पुरोहित)भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी भिण्ड मध्य प्रदेश