मामूली विवाद के बाद चले ईंटपत्थर और गोलियां

थाना सासनीगेट क्षेत्र में गुरुवार देर रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
News

2025-03-21 19:57:15

अलीगढ़। थाना सासनीगेट क्षेत्र में गुरुवार देर रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और फिर पथराव शुरू हो गया। इस बीच फायरिंग भी की गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पथराव और फायरिंग की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और आरोपियों को हिरासत में लिया। वहीं पथराव में कई लोग घायल भी हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सासनी गेट क्षेत्र के कांजीपाड़ा चौक इलाके में बुधवार को क्रिकेट खेलने के दौरान अनस और मोहसिन में विवाद हो गया था, नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी। जिसके बाद मुहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कराकर मामले को शांत करा दिया था, दोनों पक्ष शांत हो गए थे। लेकिन इसके बाद दोनों के बीच गुरुवार रात को फिर से विवाद हो गया, पहले गाली गलौज हुई और फिर नौबत मारपीट तक आ गई। दोनों पक्षों के लोग भी आपस में भिड़ गए और जमकर पत्थरबाजी कर दी। जिसके कारण मुहल्ले का माहौल भी बिगड़ गया और पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी भी मच गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों मे पथराव शुरू हो गया, इसी बीच फायरिंग भी की गई। इसमें एक पक्ष से पॉच लोग और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हुए हैं, इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जॉच में जुट गई है। घटना के बाद पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। जिससे विवाद शुरू करने वाले और पथराव करने वालों का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही फायरिंग करने वाले आरोपी की भी पहचान की जा रही है। जिससे कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की सके। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद गुरुवार रात को दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और पथराव शुरू कर दिया। इसमें फायरिंग की भी सूचना मिली है। दोनों पक्ष से लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion