सोनीपत ब्राह्मण समाज ने अशोक भारद्वाज की नियुक्ति पर लड्डू बांटे स्वागत किया

-ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली का आभार व्यक्त किया
News

2025-03-17 22:11:57

खरखौदा शहर के वार्ड संख्या 12 में स्थित ब्राह्मण चौपाल में ब्राह्मण समाज के प्रधान अमित के नेतृत्व में सोमवार को बैठक में अमित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अशोक भारद्वाज को सोनीपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त कर एक सराहनीय निर्णय लिया है, जो सर्व समाज के हित में है। इसके लिए ब्राह्मण समाज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस खुशी के अवसर पर समाज ने लड्डू बांटकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। खरखौदा ब्राह्मण समाज के प्रधान अमित ने बताया कि भाजपा ने ब्राह्मण समाज के एक प्रतिनिधि को सोनीपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त कर जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह न केवल ब्राह्मण समाज बल्कि पूरे सर्व समाज के कल्याण के लिए एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सर्वहित के लिए कार्य करेंगे। अमित ने यह भी कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर ही जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई है, और पार्टी की नीतियों के प्रति लोगों का भरोसा देश व प्रदेश में उनकी विश्वसनीयता को दर्शाता है। इस अवसर पर सूरत सिंह, मुकेश पाराशर, सतीश, विनोद, सुनील कुमार, प्रेम जांगड़ा, कुलदीप, बादल, आकाश, अजय, अमरकांत, नीरज बहल, रामदास, बिजेंद्र पाराशर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित र

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion