दुलमी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय सिद्धूकान्हू युवा खेल क्लब का किया गया गठन

देवेंद्र महतो अध्यक्ष लखेंद्र महतो सचिव एवं मनोज महतो उपाध्यक्ष हुए निर्वाचित
News

2023-09-23 13:00:04

दुलमी स्थित प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को दुलमी प्रखंड स्तर पर सिद्धू-कान्हू युवा खेल क्लब के गठन को लेकर वोटिंग हुई। इस दौरान दुलमी प्रखंड के सभी गांव से आए सिद्धू-कान्हू युवा खेल क्लब के अध्यक्ष, सचिव एवं उपाध्यक्ष की उपस्थिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र कुमार की निगरानी में वोटिंग के माध्यम से दुलमी  प्रखंड स्तरीय सिद्धू-कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया गया। जिसमें बेयांग के देवेंद्र महतो अध्यक्ष, इचातु के लखेंद्र महतो सचिव एवं उसरा के मनोज कुमार महतो उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा इन्हें मनोनयन पत्र दिया गया। इधर, रामगढ़ के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने मिठाई खिलाकर तीनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे दुलमी प्रखंड क्षेत्र में खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। प्रखंड स्तरीय सिद्धू-कान्हू युवा खेल क्लब के पदाधिकारी के रूप में तीनों की जीत पर पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो के अलावे आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर महतो, सचिव सुरेश पटेल सहित कई लोगों ने बधाई दी है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion