2023-12-28 14:18:49
प्रयागराज। तहसील करछना क्षेत्र बीते कई दिनों से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। शीतलहर के साथ सर्दी बढ़ने से गरीब असहाय लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई है। कड़ाके की सर्दी एवं तापमान का पारा गिरने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। ऐसे में गरीब टपके में रहने वाले लोग भगवान भरोसे जीवन काट रहे हैं। गरीबों को ठंड से बचाव को लेकर बुधवार को महोरी रीवा ग्राम सभा में हल्का लेखपाल प्रभाकांत भारतीय एवं प्रधान राजकुमार पटेल ने 80 से अधिक जरूरतमंद गरीबों में कंबल वितरण किया गया। कंबल पाकर गरीब असहाय बेसहारा लोगों के चेहरे खिल उठे। प्रभाकांत भारती ने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है,
जब वह गरीब और असहयों की निस्वार्थ भाव से सेवा करें। सर्दी के इस मौसम में गरीबों को गर्म कपड़े वितरण करना सच्ची मानव सेवा है। जिस मौके पर रामदीन,गौरी शंकर, शिवमंगल, राम शकीला, शिवकली, मीरा देवी, सीमा देवी आदि मौजूद रहे।