महान चिंतक ,विचारक, प्रखर समाजवादी डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती गिरीश यादब

अपने देश प्रेम और बलिदान से प्रेरणा की युगांतर गाथा लिखने वाले महान क्रांतिकारी शहीद- ए- आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी का शहीदी दिवस पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश यादव के कैंप कार्यालय पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण करके मनाया
News

2025-03-23 20:46:31

अलीगढ / अपने देश प्रेम और बलिदान से प्रेरणा की युगांतर गाथा लिखने वाले महान क्रांतिकारी शहीद- ए- आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी का शहीदी दिवस पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश यादव के कैंप कार्यालय पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण करके मनाया | गिरीश यादव ने कहा कि भगत सिंह का सपना था कि देश आजादी के बाद समाजवादी भारत बने | लोग संपन्न हो, खुशहाल हो, तरक्की हो और गैर बराबरी खत्म हो| डॉक्टर राम मनोहर लोहिया हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे |हम सब उन्हीं के रास्ते पर चल रहे हैं |आज हमारे यहां बेरोजगारी गैर बराबरी और असमानता बढ़ती जा रही है | प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश सैनी ने बताया कि डॉ लोहिया ने हम लोगों को सप्त क्रांति का आंदोलन , समाजवादी रास्ता एवं अन्याय के खिलाफ लड़ने का आंदोलन दिया | उसे हम याद करते हैं | देश के वीर सपूतों ने अपना बलिदान देकर देश को आजाद कराया | इस अवसर पर गिरीश यादव ,राजेश सैनी ,अहमद सईद सिद्दीकी, विजेंद्र सिंह यादव ,आरती सिंह, संजय यादव ,मनोज जाटव ,अजीत राजा जाटव, शीलू ,सोनू पंडित, मनोज यादव, पवन यादव, ओमपाल सिंह यादव ,उमेश यादव, सत्यपाल शर्मा आदि मौजूद रहे

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion