गोहद नगर में भारत विकास परिषद की नवीन शाखा की हुई घोषणा*

आप दायित्वधारियों की सक्रियता, प्रयास एवं योगदान से आज दिनांक 30 अप्रैल 2025 को स्थानीय भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में हुई
News

2025-05-01 21:14:01

आप दायित्वधारियों की सक्रियता, प्रयास एवं योगदान से आज दिनांक 30 अप्रैल 2025 को स्थानीय भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में हुई एक औपचारिक बैठक में गोहद नगर के विभिन्न गणमान्य जनों के बीच शाखा का गठन किया गया एवं शाखा के तीनों पदाधिकारीयो के नाम की भी घोषणा की गई। बैठक का प्रारंभ उपस्थित समस्त गणमान्य जनों के विस्तृत परिचय के साथ हुआ। तत्पश्चात भिंड नगर समन्वयक धीरज शुक्ला ने प्रस्तावित शाखा की भूमिका प्रस्तुत की। प्रांतीय संयोजक दिलीप सिंह कुशवाह ने उपस्थित सज्जनों से संगठन से जुड़ने के लिए आवाहन किया। इसी क्रम में भिंड से पधारे डॉक्टर शिव प्रताप सिंह भदोरिया ने भारत विकास परिषद के विस्तृत स्वरूप एवं सहयोग भावना के बारे में बताया। तत्पश्चात प्रांतीय संस्कार प्रमुख श्रवण कुमार पाठक ने भारत विकास परिषद की स्थापना एवं उसके भव्य स्वरूप का वर्णन करते हुए संस्कार के विभिन्न प्रकल्प एवं पांच सूत्रों के बारे में व्याख्या कर उपस्थित जन समूह को परिषद से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रांतीय संगठन सचिव अशोक शर्मा ने संगठन की संरचना_ केंद्र, क्षेत्र, प्रांत एवं शाखा को चरणबद्ध तरीके से समझाया और शाखा के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्ष उद्बोधन में प्रांतीय अध्यक्ष अमित जैन ने उपस्थित गणमान्य जनों को संबोधित करते हुए संगठन की सुपंथ व्यवस्था को समझाया। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद अन्य संगठनों से भिन्न होकर संस्कार और सेवा पर कार्य करता है। अमित जैन ने कहा की सामूहिकता का भाव सदैव आनंददायक होता है। आज उपस्थित जनों के बीच सामूहिक भावना से जिस शाखा का गठन हो रहा है वह निश्चय ही अमृतमई कार्य में परिनीत होगी। सभा को उपस्थित विभिन्न गणमान्य जनों ने भी संबोधित किया और विभिन्न प्रश्न भी पूछे जिनका समाधान उपस्थित प्रांतीय अधिकारी के द्वारा किया गया। अगले क्रम में उपस्थित जन समूह के द्वारा नवीन शाखा के तीनों दायित्व धारी का चयन सर्व सहमति से किया गया। शाखा गोहद के नवीन चयनित पदाधिकारी की घोषणा प्रांतीय अध्यक्ष अमित जैन की। शाखा गोहद को नवीन शाखा के अधिकारियों के रूप में शाखा संरक्षक सुदामा लाल ओझा, शाखा अध्यक्ष जेपी अग्रवाल, शाखा सचिव रवि गुप्ता एवं शाखा कोषाध्यक्ष दिलीप जैन मनोनीत हुए। उपस्थित सभी सभासदों ने मनोनीत पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया और बधाई प्रेषित की

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion