भाग्यश्री महिला आश्रम में सेवा कार्य कर मनाया जन्मदिन

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के वरिष्ठ नेता हनुमान वर्मा ने अपना जन्मदिन बड़ी ही सादगी के साथ हिसार
News

2025-04-03 20:05:41

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के वरिष्ठ नेता हनुमान वर्मा ने अपना जन्मदिन बड़ी ही सादगी के साथ हिसार के आज़ाद नगर स्थित भाग्यश्री सेवा संस्थान ट्रस्ट महिला आश्रम(एक क़दम मानवता की और) संस्था के साथ मिलकर सेवा कार्य कर मनाया।इस दौरान उन्होंने संचालकों की मदद से आश्रम में रह रही मानसिक रूप से अस्वस्थ महिलाओं को भोजन वितरित किया व उनके साथ समय सांझा कर उनके स्वास्थ्य और जीवन के लिए मंगलकामनाएं की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा होती है इसलिए अपने जन्मदिन जैसे शुभदिन को और अधिक शुभ बनाने के लिए लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करने का इससे अच्छा अवसर हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि इस आश्रम में रहने वाली महिलाओं को नियति ने बेशक़ अनाथ और अकेला बनाया होगा लेकिन अब आश्रम के संचालक अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी निभाते हुए बेसहारा और अनाथ महिलाओं का संबल बनकर जो सेवा कार्य कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है और मैं अपने आपको भाग्यशाली समझता हूँ कि संस्था के साथ और इन महिलाओं की दुआओं को लेकर मैं अपना जन्मदिन मना रहा हूँ। महिला आश्रम की संचालिका बाला ने कहा कि हनुमान वर्मा ज़मीन से जुड़े हुए नेता है और आज हम सबके साथ उन्होंने जन्मदिन मनाकर ये साबित किया है कि वे समाज के हित और हर वर्ग के प्रिय है। उन्होंने कहा कि उनका यह क़दम हम सभी के लिए प्रेरणा हैं कि अपने जन्मदिन पर फ़िज़ूल खर्ची करने की बजाए ऐसे लोगों के साथ ख़ुशी बाँटी जाय जिन की दुआएँ हमारे जीवन को सुखमय बना सके। इस दौरान राम कुमार भगत जी, विक्रम वर्मा, बलजीत खुडीया, बलराज जाखड़, रवि खटोड़, शशि वर्मा, ममता वर्मा, राम कुमार टांक, धर्मपाल इंदल, संजय सिंह,संचालिका बाला वर्मा, बलवान सिंह, मंजू बाला, विक्रम लौरा, महावीर, सुनील, सुमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion