बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह ने पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड की ली सलामी

उत्कृष्ठ पुलिस कार्मिकों, संभ्रात नागरिकों एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
News

2025-01-27 16:13:51

अलीगढ़ : प्रदेश के मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करने के उपरांत मुख्य अतिथि के रूप में सलामी ली और मान प्रणाम ग्रहण किया। मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह ने कहा कि संविधान के पालन से ही हम मजबूत कानून व्यवस्था, सभी सामाजिक न्याय देलाने के साथ ही देश को मजबूत बना सकते हैं। देश को जब स्वतंत्रता मिली तब हमारा देश बहुत सी समस्याओं से जूझ रहा था, परन्तु विचलित हुए बिना बाबा साहब ने विश्वास के साथ एक मजबूत संविधान का निर्माण किया, हमें उनके योगदान भूलना नहीं चाहिए। संविधान को चलाने वाले लोग ही इसे सफल और असफल बनाते हैं। भारत के नागरिकों होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि हम संविधान की गरिमा को बनाए रखने के लिए उसका पालन करें। हमें सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता एवं समावेश की भावना के साथ ही एक सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। इसमें देश के सभी नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारे देश के युवाआंे ने विश्व में एक अलग पहचान बनाई है। सभी युवा अपने कर्तव्यों को समझें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। हमारा भारत जो कभी विदेशी आक्रांताओं से जूझ रहा था वह अब सभी क्षेत्रों में प्रगति के साथ स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहा है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पवित्र भूमि पर विशेष नक्षत्रों में 144 वर्ष बाद प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। महाकुंभ से हमारे देश की ’’वसुधैव कुटुम्बकम’’ की भावना विश्व भर में पलिलक्षित हुई है। महाकुंभ एक धार्मिक आनुष्ठान नहीं है बल्कि यह सामाजिक एकता को याद दिलाता है, यही हमारी अनेकता में एकता की शक्ति है। हमारा भारत विश्व भर में अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है। सभी समुदायों के नागरिक शांति, सद्भावना एवं एकता के साथ रहते हुए एक ऐसे समाज का निर्माण करें जो भेदभाव रहित हो। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमें उनकी कुर्बानियों को व्यर्थ नहीं जाने देना है। इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह अहलावत, रमाकान्त शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, सतेन्द्रपाल सिंह (राष्ट्रपति पदक के लिए चयनित) समेत विभिन्न टोलियों का नेतृत्व कर रहे परेड कमाण्डरों, संभ्रात नागरिकों विभिन्न थानों में कार्यरत पुलिस कार्मिकों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देने वाले विभन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion