डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री जाने से पिछड़ा वर्ग को मिलेगी ताकत शिवराज सिंह यादव

डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री एवं राजेंद्र प्रसाद शुक्ला जगदीश देवड़ा को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई
News

2023-12-13 16:19:19

भिण्ड। उज्जैन दक्षिण से विधायक योग और शिक्षित अनुभवी समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री एवं पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ला और जगदीश देवड़ा को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए जाने पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव एवं ग्राम पंचायत मदनपुर सरपंच विनोद यादव एवं मंडल अध्यक्ष राय सिंह नरवरिया के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने परेड चौराहे पर आतिशबाजी चला कर मिष्ठान वितरण करते हुए केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त कर जशन मनाया और कहां की उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास और स्मरणीय प्रदेश के लिए गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जुड़ेगा।

परेड चौराहे पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे यादव समाज के लिए ही नहीं सर्व समाज के लिए आज का दिन गौरांवित है की डॉक्टर मोहन यादव जैसे जमीन से जुड़े छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाने के लिए विधायक दल का नेतृत्व देकर समाज को आगे बढ़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज को लेकर आगे बढ़ती है डॉक्टर मोहन यादव ने शिक्षा मंत्री जैसे पद पर रहकर शिक्षा के क्षेत्र में किया है। आज वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं जो की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं को आगे बढ़ने का काम करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए लाडली बहन योजना को आगे बढ़कर बहनों के मामा बनकर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव में अभी प्रदेश की 29 विधानसभा में हर बूथ पर पिछड़ा वर्ग समाज संगठित होकर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सौंप कर केंद्र में सरकार बनाने के लिए यह संदेश जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव के नेतृत्व में सभी पार्टी कार्यकर्ता परेड चौराहे पर पहुंचे जहां भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद एवं डॉ मोहन यादव जिंदाबाद के नारे लगाए और पार्टी के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

परेड चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित जैन रेड कोर्स सोसाइटी के अध्यक्ष शोभित अग्रवाल पंडित गिरजा शंकर शास्त्री रामावतार यादव दशरथ सिंह यादव सुरेंद्र यादव अशोक यादव मोकम सिंह यादव सतीश यादव रामबरन नरवरिया विमलेश यादव गुड्डू यादव मुरारी यादव अनिल यादव सूरज यादव नितेश यादव गिरीश यादव राजकुमार नरवरिया विजय यादव मनोज सरपंच उम्मेद सिंह गुर्जर सरपंच जितेंद्र पांडे दीपक भाटेल सरवन सिंह तोमर मलखान सिंह भदौरिया सुरेंद्र सिंह यादव सत्येंद्र सिंह प्रांशु दुबे ध्रुव यादव लोग काफी संख्या में शामिल थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion