2023-09-28 17:37:27
यूपी, मुजफ्फरनगर, बुढाना। बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल भसाना के मुख्य द्वार पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का धरना गुरुवार को 122वें दिन भी जारी रहा। इस धरने पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के सहारनपुर मंडल के पूर्व महासचिव चौधरी सारंग प्रताप सिंह महले भी पहुंचे। जहां पर उन्होंने धरने पर बैठे गन्ना किसानों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि मिल मालिकों को तो अब तक किसानों को उनके गन्ने का पेमेंट दे देना चाहिए था। बड़े ही शर्म की बात है कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान के नेतृत्व में चल रहे
इस धरने को चार महीने से भी अधिक का समय हो गया है और मिल के मालिक व अधिकारी अभी तक भी खामोश हैं। उन्होंने मिल मालिको से आग्रह किया कि वे गन्ने का पेमेंट धरनारत किसानों को देकर उनका धरना समाप्त कराकर अगले सत्र की तैयारी करे। इस दौरान यहां धरने पर बैठने वाले गन्ना किसान और भाकियू कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से भाकियू नगर अध्यक्ष इसरार इदरीशी, न्याय पंचायत अध्यक्ष तैमूर अली राणा मंदवाडा, राजीव सहरावत, ब्रजपाल सिंह बालियान, चरण सिंह राठी, प्रवीण सिंह महले, किशन दत्त त्यागी, विनोद बालियान और बिल्लू पंवार माजरा आदि गन्ना किसान उपस्थित रहे।